भागलपुर : बच्चों के अश्लील वीडियो आनलाइन बेचे जाने का सुराग खुफिया महकमे के हाथ तकनीकी निगरानी में लगा है। अश्लील वीडियो और फोटो भागलपुर के हबीबपुर, मुंगेर के जमालपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर के पते पर बनाए गए ई-मेल आइडी का इस्तेमाल कर उसे विदेशों में बैठे ग्राहकों को आनलाइन बेचे जा रहे हैं। अश्लील फोटो और वीडियो की कीमत लेने के लिए भी शातिर डिजिटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।

खुफिया अधिकारियों को तकनीकी निगरानी में इस बात की जानकारी मिली है कि इस गलत धंधे में लगे साइबर शातिर फर्जी आइडी से लिए गए सिमकार्ड का इस्तेमाल कर थाईलैंड, सिंगापुर, लाओस, फिलिपींस, स्वीडन, चेकेस्लोवाकिया जैसे देशों में ग्राहकों को अश्लील वीडियो और फोटो भेज रहे हैं।

खुफिया अधिकारी अपने साइबर यूनिट की मदद से यह पता लगाने में कामयाब रही कि इस गलत काम में लगे साइबर शातिर अपने आइडी से खास कोड हैवेन जोड़ रखे हैं। जिसे देख विदेश में बैठे ग्राहकों को अश्लील सामग्री की पहचान कर उन्हें डिजिटल पेमेंट कर दे रहे हैं। इस काले धंधे में भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर के तकनीकी रूप से दक्ष स्थानीय लड़कों के शामिल होने की बात कही जा रही है। जिसके जरिये लाखों रुपये की कमाई की जा रही है।

खुफिया विभाग के अधिकारियों ने संभावना जताई है कि आनलाइन अश्लील सामग्री देश और विदेश में बैठे ग्राहकों को भेजने के लिए इनका तगड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। खुफिया अधिकारियों ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेज दी है। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि चाइल्ड अश्‍लील ग्राफी से जुड़े इस मामले में पुलिस बच्चों के अश्लील वीडियो भेजने वालों की पहचान सामने लाते हुए जल्द ही आइटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर सकती है।

ऐसी आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दक्ष टीम हमारे पास है। जिन्हें ऐसे मामले सामने आने पर जांच के लिए लगाया जाएगा। – सुजीत कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र, भागलपुर।

input:Jagran

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *