नारायणपुर। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को बीडीओ हरिमोहन कुमार व सीओ अजय सरकार ने अपनी मौजूदगी में 16 भूमिहीनों को जमीन का पर्चा वितरण किया गया। एसडीओ यतेन्द्र कुमार पाल ने भगवान पेट्रोल पंप के पास महवागढ़ आशाटोल जाने वाली सड़क के दोनों पार भूमिहीनों के आवास के लिए जमीन चिह्नित की है।

सीओ व बीडीओ ने बताया कि एनएच 31 के उत्तर व दक्षिण दोनों पार उसी जगह पर लगभग 40 लोगों के लिए जमीन चिह्नित की गयी है। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है। एसडीओ ने कहा कि 16 आवास लाभुकों को प्रथम किस्त का 40 हजार रुपये एक सप्ताह के अंदर मिलेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *