भागलपुर जिले में एक बार फिर आक्रोशित लोगों का क्रूर चेहरा देखने को मिला। जहां लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेकर चोर की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने चोर को बाल खींच कर मारा तो किसी ने लातों की बरसात कर दी।
Total Downloads: 319
दरअसल, भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के बुढ़ानाथ पार्क में टहलने आए एक व्यक्ति का मोबाइल एक युवक ने चोरी कर लिया। वहीं, पास ही घूम रहे कुछ लोगों ने युवक को मोबाइल चोरी करते हुए देख लिया और उसके जमकर पिटाई की गई।
वहीं, युवक ने चुराया हुआ मोबाइल उस व्यक्ति को लौटा दिया। आधे घंटे से अधिक समय तक युवक की धुनाई वहां पर होती रही। जिसके बाद कुछ लोगों ने युवक को पीटने से बचाया। सवाल उठता है कि पार्क के बाहर लोग जब टहलने आते हैं। लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया और युवक की जमकर धुनाई कर दी।

