प्रखंड के बगड़ी गांव में सरस्वती पूजा पर आर्केस्ट्रा कराने पर पुलिस ने आयोजन कमेटी के सदस्यों पर केस दर्ज किया है। खरीक पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की है। वीडियो में दिख रहा है कि अश्लील गानों पर बार-बालाओं के साथ स्थानीय लोग भी ठुमके लगा रहे हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
वायरल वीडियो नवगछिया एसपी के पास पहुंचते ही उन्होंने खरीक थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर बगड़ी निवासी गौरव यादव समेत पूरे आयोजन कमेटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
