bh dar 02 boyfriend on rent spl pkg bh10069 11022022183243 1102f 1644584563 565.jpeg 80

दरभंगाः पूरी दुनिया में फिलहाल वेलेंटाइन वीक चल रहा है. 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा. ऐसे में दरभंगा में ब्वॉयफ्रेंड ऑन रेंट (Boyfriend on Rent) का डिस्प्ले लेकर एक युवक शहर भर में घूम रहा है. इसके माध्यम से लोगों को प्यार का संदेश दे रहा है. इस पोस्टर के साथ उसने दरभंगा के राजकिला, चर्च, दरभंगा टॉवर और बिग बाजार समेत कई भीड़भाड़ वाली जगहों पर तस्वीर खिंचवाई है. इसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट किया है. इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

आपको बताएं कि इन वायरल तस्वीरों में नजर आ रहा युवक प्रियांशु है. वह दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स फैकल्टी के पांचवें सेमेस्टर का स्टूडेंट है. प्रियांशु पहले से ही अपनी अनोखी मुहिम को लेकर चर्चित रहे हैं. इसके पहले इन्होंने क्रिसमस के मौके पर दरभंगा चर्च के सामने ‘फ्री हग’ कैंपेन चलाया था. यूपी के बनारस में भी पिछले माह जनवरी में वे ऐसा कैंपेन चला चुके हैं. इन्हें इस कैंपेन में लोगों ने काफी सराहा है. प्रियांशु अपनी इस मुहिम के साथ युवाओं और लोगों को कई सामाजिक समस्याओं को लेकर जागरूक करते हैं.

ईटीवी भारत से खास बात करते हुए प्रियांशु ने बताया कि वेलेंटाइन वीक में उनका मकसद वैसे लोगों और युवाओं को प्यार का संदेश देना है, जो अकेलापन महसूस करते हैं. वे इस डिस्प्ले के माध्यम से उनके चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं. साथ ही वे युवाओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि केवल ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में अपनी जिंदगी का अनमोल समय न गंवाएं, बल्कि देश के लिए अपनी जवानी का उपयोग करें.

प्रियांशु ने बताया कि राजकिला जैसी जगह पर ऐसी तस्वीर खिंचवाकर वायरल करने का उनका मकसद बर्बाद हो रही धरोहरों के संरक्षण की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करना है. उन्होंने कहा कि दरभंगा राजकिला महाराजा ने बनवाया था. लेकिन आज यह खस्ताहाल है. इसके सामने गंदगी और जलजमाव है. उन्होंने कहा कि इस जगह पर उनकी अनूठी तस्वीर देखनेवालों की नजर इसकी खस्ता हालत पर जाएगी, इसी मकसद से उन्होंने राजकिले के पास ब्वॉयफ्रेंड ऑन रेंट तस्वीर खिंचवाकर वायरल की है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet