विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल के निर्माण के लिए नवगछिया साइड की जमीन की त्रुटि निराकरण रिपोर्ट राजस्व शाखा को मिल गई है। नवगछिया एसडीओ ने एडीएम (राजस्व) को रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में खरीक के महादेवपुर मौजा की करीब 24 डिसमिल जमीन पथ निर्माण विभाग को देने पर सहमति जताई गई है। अब एडीएम (राजस्व) से पथ निर्माण विभाग को जमीन के हस्तांतरण की तैयारी शुरू हो गई है।

पथ निर्माण विभाग इस जमीन पर एप्रोच रोड बनाएगा। बता दें कि पिछले दिनों पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने प्रस्तावित समानांतर पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड बनाने के लिए राजस्व विभाग से मांग की थी

जिसके बाद बंद पड़ी फाइलें खुलीं तो पता चला कि सदर एसडीओ कार्यालय ने सबौर और जगदीशपुर अंचल की सरकारी जमीन की रिपोर्ट मिल गई है, लेकिन खरीक के महादेवपुर मौजा की जमीन की रिपोर्ट नवगछिया एसडीओ कार्यालय ने नहीं दी।
फिर रिमाइंडर किया गया और एसडीओ ने रिपोर्ट भेज दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *