नवगछिया। गोपाल पुर थाना क्षेत्र के बडी मकंदपुर निवासी स्व नागेश्वर चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार चौधरी ने अपनी जान की परवाह किये बिना गंगा प्रसाद नदी में छलांग लगा कर अपने ग्रामीण जयशंकर चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र हर्ष को डूबने से बचा लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
मिली जानकारी के अनुसार हर्ष कुमार जो तैरना नहीं जानता है। वह एक ट्यूब के सहारे नदी पार कर अपने खेत जाने के दौरान संतुलन बिगड जाने के कारण नदी की गहराई में चला गया।
हालाँकि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और हर्ष जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा था। इसी बीच संतोष अपनी जान की परवाह किये बिना नदी में छलांग लगा कर डूबते हुए हर्ष को बाहर निकालकर उसकी जान बचाने में सफल रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
