sona 2 16449798444x3 jpg 80

जमुई। गरीब राज्यों में शुमार बिहार जल्द ही मालामाल होने वाला है। दरअसल, जमुई के सोनो में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार मिला है। यहां अब जल्द ही उत्खनन शुरू होगा। उत्खनन के लिए संबंधित विभाग की टीम सोनो आने वाली है। केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने भी पिछले सप्ताह पटना में मीडिया को जानकारी दी थी कि स्वर्ण भंडार के उत्खनन की पूरी तैयारी है।

ऐसे में उत्खनन को लेकर सोनो के लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल, पिछले दिनों लोकसभा में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने खुलासा किया था कि देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार सोनो में है। सोनो प्रखंड के चुरहैत गांव स्थित करमटिया में स्वर्ण भंडार होने की बात कही गई है। केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि देश का 44 प्रतिशत सोना इसी जगह पर है। यहां 223 मिलियन टन स्वर्ण भंडार होने का सरकारी अनुमान है। ऐसे में अब लोगों को खनन का इंतजार है।

करमटिया में पहले भी जमीन के अंदर मौजूद सोने की जांच का काम किया गया है। जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया की टीम ने 2010-11 में यहां जमीन में छेदकर सोने के भंडार की मात्रा की जांच के लिए सैंपल इकट्ठा किया था। उक्त रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि यहां सोने का भंडार है। इसके पूर्व में जीएसआइ ने 1983 से 1986 तक करमटिया के क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित किया था और यहां स्वर्ण भंडार के बारे में पता लगाया।

उस समय कहा गया था कि अत्याधुनिक तकनीक से खनन होने के कारण इसमें लागत कम आएगी। इधर, सोनो की बीडीओ ममता प्रिया ने बताया कि अभी तक केंद्रीय टीम ने यहां किसी से उत्खनन को लेकर संपर्क नहीं किया है। खनन पदाधिकारी निधि भारती ने भी किसी जानकारी से इन्कार किया है। वैसे क्षेत्र में लोगों में स्‍वर्ण भंडार म‍िलने की सूचना से खुुशी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *