भागलपुर । मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन का निर्माण कार्य 28 फरवरी से शुरू हो जाएगा। यह भरोसा एनएचएआई के परियोजना निदेशक (पीडी) ने प्रमंडलीय आयुक्त को समीक्षा के दौरान दी। आयुक्त प्रेम सिंह मीणा सोमवार को भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल में चल रही प्रमुख योजनाओं की ऑनलाइन समीक्षा कर रहे थे।

पीडी प्रमोद कुमार महतो ने बताया कि मुंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन का निर्माण करीब 124 किलोमीटर की लंबाई में चार हजार करोड़ की लागत से चार पैकेज में पूरी होनी है। पहले पैकेज में मुंगेर से खरिया तक 26 किलोमीटर, दूसरे पैकेज में खरिया से भागलपुर स्थायी बाइपास तक 36 किलोमीटर, तीसरे पैकेज में स्थायी बाइपास से रसलपुर तक 26 किलोमीटर और चौथे पैकेज में रसलपुर से मिर्जाचौकी तक 36 किलोमीटर तक किया जायेगा।

पहले पैकेज में नक्शे के मुताबिक मुंगेर में 222 आवासीय मकान को टूटने से बचाने के लिए री-एलाइनमेंट की स्वीकृति मंत्रालय से मिलनी है। वहां काम शुरू करने में देरी होगी। जबकि दूसरे पैकेज का काम एपको लिमिटेड 28 फरवरी से शुरू करेगी। तीसरे पैकेज में वन विभाग से एनओसी का इंतजार है। जबकि चौथे पैकेज में भू-अर्जन का काम पूरा नहीं हुआ है। इस पर आयुक्त ने डीएम को कहा कि तीसरे व चौथे पैकेज में आ रही अड़चन जल्द सुलझाएं।

आयुक्त ने सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पुल निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकारियों ने बताया कि अगुवानी तरफ से पुल पर स्ट्रक्चर ढाल दिया गया है। एप्रोच रोड का काम चल रहा है। सुल्तानगंज साइड से नदी के पीलर पर सेगमेंट ढाला जा रहा है। करीब 2 किमी तक एप्रोच रोड के लिए मिट्टी भरी जा चुकी है। जुलाई तक सारा काम पूरा कर लेंगे। इसके अलावा भी कई प्रोजेक्ट पर आयुक्त ने जानकारी ली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *