whatsapp image 2022 02 20 at 21711 pm 1645347988.jpeg 80whatsapp image 2022 02 20 at 21711 pm 1645347988.jpeg 80

बिहार में एक प्रेमी में प्रेमिका से दिल दहला देने वाला बदला लिया है। बगहा में प्रेमी के घर से लापता प्रेमिका का शव जंगल में गड्ढे में मिला है। युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद शव को जल्दी गलाने के लिए गड्ढा खोदकर उसके ऊपर काफी मात्रा में नमक डाला गया था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवती के गांव का ही रहने वाला है।

देखिए कैसे प्रेमिका ने प्रेमी के घर में दिया था धरना

SDPO कैलाश प्रसाद ने बताया कि आरोपी पप्पू राव ने प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया और एक महीने तक अलग-अलग शहरों में लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 16 फरवरी को किसी दूसरी लड़की से शादी करने लगा। लिहाजा तिलक समारोह में ही प्रेमिका रानी पहुंच गई। लड़के ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वो लड़की प्रेमी के घर पर ही धरने पर बैठ गई।

प्रेमी के घर के बाहर प्रेमिका का धरना, रुकवाई शादी

धरने पर बैठने के दूसरे दिन उसने महिला थाने में मामला दर्ज कराया और फिर लड़के के घर जाकर वही धरना दे दिया। इसके बाद लड़की लापता हो गई थी। परिजनों ने लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। सूचना के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और लड़के के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। इसमें हत्या का खुलासा हुआ और पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम कराया

बगहा में प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका गायब

गला दबाकर हुई है हत्या

SDPO ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। हत्या किस तरह से की गई है यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। उन्होंने बताया कि आरोपी ने शव का साक्ष्य मिटाने की नीयत से सुदूर जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर शव के ऊपर काफी मात्रा में नमक डाला था। ताकि स जल्दी से गल सके। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *