नवगछिया। नवगछिया वन विभाग के रेंज पदाधिकारी पी एन सिंह के नेतृत्व में सोमवार सुबह सुबह गुप्त सूचना के आधार पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ छापेमारी की। इसमें पता चला कि गोपालपुर गांव के समीप गंगा प्रसाद धार के बचाही गांव की ओर को शिकारियों के द्वारा पक्षी को कीटनाशक दवा अनाज में मिलाकर उसे शिकार कर रहा है।
Total Downloads: 101
इस पर टीम के लोगों के द्वारा छापेमारी की गई। इसमें सैदपुर गोढ़ियारी गांव के मुकेश कुमार एवं भागलपुर खरमनचक के दिलीप मंडल को मृत पक्षी के साथ गिरफ्तार किया। रेंज पदाधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि नॉर्दन पेंटल पक्षी मृत मिला है। जिसको लेकर के हम लोगों ने प्राथमिकी दर्ज कर मुकेश कुमार एवं दिलीप कुमार को जेल भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि यहां पर शिकार को लेकर के पिछले कई दिनों से सूचना मिली थी। इसको लेकर के हम लोगों ने छापेमारी की। इसमें केले के पत्ते में कीटनाशक दवा अनाज में मिलाकर झील के पास डालकर इसे शिकार किया जा रहा था। रेंज पदाधिकारी ने बताया कि यह छापेमारी और जारी रहेगी।

