नवगछिया। भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उसके निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री श्री राय ने लोगों से आह्वान किया कि हमसब मिलकर नशा मुक्त बिहार बनाने में सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि समाज सुधार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नशा मुक्त बिहार बनाने के कार्यक्रम पर निकले हैं उनको सहयोग करने की जरूरत है। रेवन्यू में काम होना शुरू हो गया है। कर्मचारी और अमीन की कमी है। इस कारण बिचौलियों के द्वारा गड़बड़ी की जा रही है। हम ऐसे सिस्टम को डेवलप किए हैं कि घर बैठे जमीन संबंधी सारी चीजों को आनलाइन देख सकते हैं।

मशीन से नापी जल्दी शुरू हो जाएगी :

जमीन विवाद के कारण बिहार में घटनाएं घटती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि संयुक्त परिवार में ही आपसी बंटवारा कर लें। इससे आपकी जमाबंदी हो जाएगी। इससे बाद में विवाद नहीं होगा। बीस जिलों में सर्वे कार्य शुरू हो गया है। खतिहान बन जाएगा तो कोर्ट कचहरी का चक्कर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने विस्थापित भूमिहीनों को बिहार सरकार जमीन खरीद कर देगी। कटाव के कारण जो लोग विस्थापित हुए हैं, उनको अप्रैल के बाद बसाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि 1956 के एक्ट के तहत श्मसान की भूमि हस्तांतरण नहीं होती। जब कब्रिस्तान की जमीन पर कोई काम नहीं हो सकता तो श्मसान की जमीन पर भी कोई काम नहीं होगा। मंत्री ने कहा कि खगड़ा का आयुर्वेदिक अस्पताल अच्छे लोकेशन पर है। संबंधित विभाग के मंत्री से बात कर उसे जल्द चालू कराया जाएगा।

उन्होंने भाजपा कार्यालय जाने वाली वर्षों पुरानी सड़क को बनाने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता से बात की। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि ठेकेदार रिवाइज में गया है, नोटिस के बावजूद ठेकेदार नहीं आ रहा है। उसको वार्निंग दिए है जल्द ही उसे ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। मौके पर जिला प्रभारी अभय वर्मन सहित भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद मण्डल, जद यू जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह,महामंत्री आलोक सिंह सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *