भागलपुर : जमालपुर में रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का गार्डर बदलने का काम होगा। इसके लिए बुधवार से दो दिन तक रात में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। काम रात नौ से डेढ़ बजे तक चलेगा। इस वजह से 03460/03459 जमालपुर-भागलपुर पैसेंजर और 03616 गया-जमालपुर पैसेंजर बुधवार और गुरुवार को नहीं चलेगी।
Total Downloads: 101
जबकि 13015 अप हावड़ा-जमालपुर कविगुरु एक्सप्रेस 23 और 24 फरवरी को जमालपुर नहीं जाएगी। यह ट्रेन भागलपुर तक ही आएगी और भागलपुर से ही हावड़ा के रवाना होगी। 13016 डाउन जमालपुर-हावड़ा कविगुरु एक्सप्रेस भी गुरुवार और शुक्रवार को जमालपुर के बजाय भागलपुर से चलेगी।
इस दौरान कविगुरु एक्सप्रेस से सफर करने वाले बरियारपुर, सुल्तानगंज सहित जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए भागलपुर आना पड़ेगा। ट्रेनों का परिचालन रद्द और शार्ट टर्मिनेशन की जानकारी मंगलवार को भागलपुर स्टेशन के अधिकारियों को सीनियर डीओएम ने भेजी है।

