नवगछिया : नवगछिया मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल के नेतृत्व में बुधवार को प्रथम पाली में किये गये निरीक्षण के दौरान एक मुन्ना भाई को परीक्षा देते हुए मौके से ही पकड़ लिया गया.
Total Downloads: 318
एसडीओ के निर्देश पर युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. फर्जीवाड़ा करते हुए पकड़ा गया युवक मुकेश पासवान का पुत्र सागर कुमार है. जानकारी मिली है कि सागर कुमार प्रिंस कुमार के नाम से परीक्षा दे रहा था.
सागर ने पुलिस के समक्ष कबूल किया है कि अपने अपने रिश्ते के जीजा प्रिंस कुमार के बदले परीक्षा दे रहा था. मामले में मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के केंद्राधीक्षक पंकज कुमार ठाकुर के लिखित बयान के आधार पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है

