नवगछिया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के गंगा पार फुलकिया दियारा में परवल खेती करने वाले किसानों के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद दियारा में किसान एवं बदमाशों के बीच तनाव की स्थिति है। घटना के बाद बदमाशों को गिरफ्तार करने गई इस्माईलपुर पुलिस के साथ टुन्ना गिरोह की झड़प भी हुई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल किसान महेंद्र मंडल के बयान पर इस्माईलपुर के टुन्ना यादव, लालू यादव, घोघा के कारे यादव, सिंटू यादव के ऊपर रंगदारी, मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष मनी पासवान ने बताया कि घटना में घायल अमित कुमार, अभय कुमार, जयराम मंडल एवं पवन कुमार द्वारा बताया गया कि टुन्ना यादव, घोघा के कारे लाल यादव, सिटू यादव ने लगभग 35 से 40 किसानों के साथ मारपीट की है। ये लोग किसानों से रंगदारी मांग रहे थे। महेंद्र मंडल ने बताया कि फुलकिया दियारा में परवल की फसल तैयार हो रही है। इन अपराधियों द्वारा रंगदारी के तौर पर रुपया की मांग करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। जिसके कारण हमलोगों ने इसकी सूचना थाने को पहले भी दी थी लेकिन गंगा पार दियारा पुलिस के आने में विलम्ब हुआ तो अपराधियों ने हमलोगों के साथ मारपीट की।

घोघा थाने से नजदीक है फुलकिया दियारा

इस्माईलपुर प्रखंड का फुलकिया दियारा पिछले दो दशक से घोघा के क्षेत्र में रहने के कारण यहां के अधिकांश लोग घोघा में रहने लगे हैं। वहां से खेती करने में परेशानी नहीं होती है। घोघा दियारा एवं फुलकिया दियारा दोनों नजदीक होने से वहां के अपराधी एवं इस्माईलपुर के अपराधियों की संयुक्त रूप से सांठगांठ होने के बाद वहां से किसानों को खदेड़ा जा रहा है। अमित कुमार, अजय कुमार ने बताया कि हमलोग भी घोघा में ही रह रहे हैं लेकिन यहां पर जिस तरह से अपराधियों का वर्चस्व हो रहा है। इससे खेती करना मुश्किल हो रहा है। इस्माईलपुर थाना यहां से जाने आने में 4 से 5 घंटा लग जाता है, क्योंकि गंगा नदी पार कर जाना नहीं है, जीरोमाइल होकर इस्माईलपुर पहुंचना मुश्किल है।

क्या कहते हैं इस्माईलपुर थाना अध्यक्ष

इस्माईलपुर थाना अध्यक्ष मनी पासवान ने बताया कि टुन्ना यादव द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए इस्माईलपुर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *