कोर्ट से आदेश प्राप्त कर शनिवार को खरीक पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे चार आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ढोल-नगाड़े बजाते हुए निरंजन नगर एवं जमालदीपुर गांव पहुंची और बारी-बारी से निरंजन नगर निवासी सुनील चौधरी, दुखो चौधरी तथा जमालदीपुर निवासी सुखो चौधरी, चंचला देवी के घर पर इश्तेहार चिपकाया।
Total Downloads: 101
थानाध्यक्ष ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो कोर्ट से आदेश प्राप्त कर सभी आरोपियों के घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी। सभी आरोपी जमालदीपुर निवासी कुख्यात राजेश चौधरी हत्याकांड के आरोपी हैं और 9 माह से फरार चल रहे हैं। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु दारोगा मो. एजाज रिजवी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।
