नारायणपुर। प्रखंड के जयपुर चुहर पूरब पंचायत के चार पीडीएस दुकानों की सोमवार को एसडीओ यतेन्द्र कुमार पाल ने निरीक्षण किया। चारों दुकानों में अनियमितता पायी गयी। दुकानकार को एक सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 160
एसडीओ ने कहा कि उपभोक्ताओं का आरोप सही पाये जाने पर दोषी पीडीएस दुकानदारों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं ने डीलरों पर किरासन तेल नहीं बांटने, अनाज व तेल में अधिक कीमत व कम वजन देने की शिकायत की थी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
