नारायणपुर । प्रखंड के मध्य विद्यालय मिर्जापुर नारायणपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक तरुण किरण, सहायक शिक्षक महेश्वरी प्रसाद केसरी, रीतु कुमारी व राजेश रजक को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीतेश्वर पांडे ने जांच के दौरान उपस्थिति पंजी को खाली रखने, पठन पाठन में रुचि नहीं लेने सहित अन्य आरोप पर गलती पाई।

बीईओ ने जांच रिपोर्ट को प्रखंड शिक्षक नियोजन ईकाई को सौंपा। प्रखंड राज पंचायती पदाधिकारी ने शिक्षक के स्पष्टीकरण रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होने पर निलंबित किया।

सभी निलंबित शिक्षक का निलंबन के दौरान तरुण किरण का मुख्यालय मध्य विद्यालय बलहा पूरब, राजेश रजक का मुख्यालय मध्य विद्यालय रायपुर, महेश्वरी प्रसाद केसरी का मुख्यालय भ्रमरपुर मध्य विद्यालय अनुसूचित टोला व रीतु कुमारी का मुख्यालय मध्य विद्यालय नारायणपुर में बने रहेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *