JP कॉलेज नारायणपुर के छात्राओं के लिए खुशखबरी है। अब नया छात्रावास बनकर तैयार है। अब यह यहां और दूर दराज से कॉलेज पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं को दिक्कत नहीं होगी। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) की अंगीभूत इकाई जेपी कॉलेज नारायणपुर में छात्रावास बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन कल यानी 4 मार्च 2022 को होगा। इसकी जानकारी TMBU के PRO डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने दी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च से छात्राओं के उपलब्ध होगा।

भागलपुर का जयप्रकाश नारायण कॉलेज।
भागलपुर का जयप्रकाश नारायण कॉलेज।

यूजीसी कोष से निर्मित महिला छात्रावास बनकर हुआ है तैयार
TMBU के पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) कोष से निर्मित महिला छात्रावास बनकर तैयार है। यूजीसी से वित्त प्रदत महिला छात्रावास का उद्घाटन 4 मार्च को प्रतिकुलपति प्रो.रमेश कुमार करेंगे। इस बाबत कॉलेज प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय अधिकारियों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

महिला छात्रावास चालू हो जाने से होगी काफी सहूलियत
जेपी कॉलेज नारायणपुर के प्राचार्य डॉ राजवंश यादव ने बताया कि महिला हॉस्टल के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में महिला हॉस्टल चालू हो जाने से दूर-दराज की छात्राओं को अध्ययन करने में काफी सहूलियत होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *