नवगछिया : रंगरा प्रखण्ड में इन्वर्टर की बैटरी फटने से प्रखण्ड के कर्मी घायल हो गए है। बताया जाता है कि प्रखण्ड कार्यालय में इन्वर्टर ऑन करते ही बैटरी फट गया। इस कारण रंगरा प्रखण्ड के ही कर्मी रंगरा निवासी रवि कुमार पिता उपेंद्र रजक घायल हो गए।
Total Downloads: 202
घायल कर्मी रवि कुमार ने बताया कि सुबह 11:00 बजे जैसे ही इन्वर्टर ऑन किए बैटरी फट गई और बैटरी का एसिड मेरे दोनों आंखों में पड़ गया। इस कारण आंखों में लाली छा गई। घटना के बाद रंगरा के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज कराने भागलपुर के किसी निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।
वहीं रंगरा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामूली सी घटना है बैटरी फटने से कुछ छींटे आंखों में पड़ जाने के कारण लाली छा गई है इलाज हो रहा है

