इंटरमीडियट की मुख्य परीक्षा में तीनों संकायों में जिले की छात्राओं ने बाजी मारी है। साइंस में एसएम कॉलेज की सुरभि और टीएनबी कॉलेज के सूर्यांशु कुमार शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दोनों को एक समान 464 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं कॉमर्स में एसएम कॉलेज की एश्वर्या सोनी (456 अंक) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आर्ट्स में साहू उच्च माध्यमिक विद्यालय साहू परबत्ता की पूर्णिमा कुमारी को (465 अंक) प्रथम स्थान मिला है।
Total Downloads: 173
तीनों संकायों की टॉपरों में इस बार आर्ट्स की छात्रा को सर्वाधिक 465 अंक आया है। पूर्णिमा कुमारी (465 अंक) को पिछले साल के सूबे के आर्ट्स की सेकंड टॉपर रही नंदिनी भारती (461 अंक) से अधिक अंक आया है। वहीं साइंस में भी पिछले साल के टॉपर 462 से दो अधिक 464 अंक मिले हैं जिले की टॉपर को। वहीं कॉमर्स में पिछले साल के टॉपर के 460 अंक से इस बार का प्रदर्शन गिरा है। पिछले साल से चार कम 456 अंक आया है।
इस बार साइंस में प्रथम, द्वितीय और तृतीय तीनों रैंक में दो-दो छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जिले को सबसे अधिक टॉपर देने वालों में एसएम कॉलेज रहा। टॉपर में एसएम कॉलेज की पांच छात्राएं हैं। दूसरे स्थान पर टीएनबी कॉलेज रहा, जहां से जिले के तीन टॉपर मिले। वहीं मारवाड़ी कॉलेज और एसएसवी कॉलेज कहलगांव से एक-एक टॉपर मिले। तीन सरकारी स्कूलों ने जिले को एक-एक टॉपर दिये

