नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत पथ के ओवर ब्रीज के पास गुरुवार को दोपहर एक अज्ञात ट्रक के धक्के से ऑटो पर सवार एक महिला की मौत हो गयी है जबकि कुल चार घायल हो गए हैं. मृतिका पूर्णियां जीले के बलिया तीनटेंगा निवासी कमलदेव मंडल की 50 वर्षीय पत्नी सुलोचना देवी है. जबकि घायलों में मृतिका की पुत्री रेणु देवी, और रेणु देवी के दो दूध मुंहें बच्चे काजल और मानस के अलावा, मृतिका का पुत्र गौरव कुमार है. रेणु देवी और उसके पुत्र मानस कुमार की स्थिति गंभीर है.
Total Downloads: 102
दोनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर अस्पताल भेजा गया है. जानकारी मिली है कि सुलोचना देवी, अपनी पुत्री, उसके बच्चे और पुत्र के साथ एक ऑटो रिजर्व कर अपने मायके इस्माइलपुर गांव जा रही थी. बाबा बिशु राउत पथ पर ओवरब्रीज के पास अज्ञात ट्रक के धक्के से ऑटो पलट गया और ऑटो पर सवार सभी लोग ऑटो के नीचे बाद गए.
सबों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने सुलोचना देवी को मृत घोषित कर दिया. नवगछिया पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवा कर मृतिका के परिजनों को सौंप दिया है. जबकि मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर ली गयी है.

