नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र एनएच 31 अंभो गाँव समीप शनिवार की शाम करीब 7 बजे एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसपर सवार महिला-पुरुष व बच्चे समेत दर्जनों लोग घायल हो गए। जिसमे एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज भागलपुर भेज दिया। पिकअप सवार सभी लोग पूर्णिया रुपौली लक्षमीपुर से मोकामा मजदूरी करने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन चालक नशे की हालत में थे।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने जब भागते हुए पिकअप चालक को रोकने का प्रयास किया तो सबको चकमा देकर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची खरीक थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को खरीक पीएचसी ईलाज के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जप्त कर लिया है।

घायलों में पूर्णिया जिले के लक्ष्मीपुर के प्रशांत कुमार 16 वर्ष, सचिन मंडल 12 वर्ष, सुनील मंडल 40 वर्ष, मंजनी देवी 35 वर्ष, पुरुषोत्तम कुमार 15 वर्ष, उर्मिला देवी 35 वर्ष, शीला कुमारी 10 वर्ष, किरण देवी 60 वर्ष, मणक्या देवी 35 वर्ष शामिल है। खरीक पीएचसी में सभी का प्राथमिक इलाज के बाद सुनील मंडल को बेहतर ईलाज हेतु मायागंज रेफर किया गया। खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सभी घायल ठीकठाक हैं, घायलों को हाथ-पांव एवं सिर में आंशिक चोटें आई है। ईलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। वही मौके से फरार पिकअप वाहन चालक का पता किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *