नवगछिया। युवा राजद ने प्रदेश में हो रही जहरीली शराब से लगातार मौतों को दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक बताया। राजद प्रवक्ता शुभम यादव ने कहा कि पूरे राज्यभर में सत्ता संरक्षित और पुलिस प्रशासन के गठजोड़ से खुलेआम शराबबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और शराब की होम डिलीवरी हो रही है। शराबबंदी अगर बिहार में फेल है तो उसका जिम्मेदार डबल इंजन की सरकार के साथ-साथ प्रशासन भी है।
Total Downloads: 166
वहीं नवगछिया युवा राजद जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टिनू यादव ने कहा कि जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतों के लिए शासन-प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। बीते सप्ताह से भागलपुर जिले में लगातार जहरीली शराब से मौतें हो चुकी हैं। सरकार का शराबबंदी कानून पूर्ण रूप से फेल हो चुका है। शराब के साथ गांजा व अन्य नशीले पदार्थ का प्रभाव जारी है। बिहार नशामुक्त राज्य हो इसके लिए हम सबों को संकल्पित होना चाहिए। उन्होंने लोगों की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
नारायणपुर। प्रखंड के नारायणपुर, बलहा व आशाटोल गांव में शराब बरामदगी को लेकर मद्य निषेद्य विभाग के प्रभारी जय प्रकाश पंडित व भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी में कुछ भी शराब बरामद नहीं हुआ।

