ग्रहण की घटना का ज्योतिषीय व वैज्ञानिक महत्व है। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। इस साल कुल 4 ग्रहण लगने हैं। जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण व दो चंद्रग्रहण शामिल हैं। हिंदू धर्म में सूर्य व चंद्र ग्रहण दोनों का बराबर महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल 2022 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। वहीं, सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। इन दोनों ग्रहण का मानव जीवन पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जानें साल 2022 में लगने वाले साल के पहले सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

1. मेष- ज्योतिष शास्त्र के अ्नुसार, साल का पहला सूर्यग्रहण आपकी राशि में ही लगेगा। 15 दिन के अंतर में लगने वाले दोनों ग्रहण का आप पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आपको कार्यस्थल पर तरक्की मिलने केयोग बनेंगे। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत अच्छा विचार हो सकता है।

अप्रैल से इन राशियों के लोग हो जाएं सतर्क, शनिदेव की आप पर रहेगी टेढ़ी नजर

2. सिंह- सिंह राशि वालों पर चंद्र व सूर्य ग्रहण का प्रभाव देखने को मिलेगा। सिंह राशि वालों की इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। पदोन्नति की संभावना है। आय के साधन बढ़ने के साथ आप निवेश पर भी ध्यान देंगे। सिंह राशि वालों के लिए यात्रा केयोग बनेंगे। यह यात्रा आपको आर्थिक तरक्की दिला सकती है।

3. धनु- धनु राशि वालों पर दोनों ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। सूर्य व चंद्र ग्रहण के दौरान आपके अटके काम पूरे होंगे।

कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण-

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, सोमवार को सुबह 08 बजकर 59 मिनट पर लगेगा, जो कि 10 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। भारत मे चंद्र ग्रहण आंशिक होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *