नवगछिया। संजीव चैरासिया। केला, कलाई और क्राइम के लिए सुर्खियों में रहने वाला नवगछिया एक बार फिर से अपराधियों के आतंक से थर्राने लगा है अपराधियो द्वारा दिनदहाड़े घर चढ़कर रंगदारी मानना, अपहरण, अपहरण के बाद फिरौती मांगना औरबात बात पर हत्या की वारदात को अंजाम देना अपराधियों की फितरत हो गई है, जिससे लोग दहशत में हैं ।बिहपुर के सोनवर्षा निवासी पुलिस में एएसआई के पुत्र रोहित की अपहरण के बाद हत्या नवगछिया पुलिस के मुंह पर करारा तमाचा है अपराधियों ने भोज खाने गए रोहित का अपहरण किया 45 लाख की फिरौती मांगी और फिर हत्या के बाद शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया और पुलिस देखते रह गयी।अपहरण और हत्या कि यह कोई पहली घटना नहीं है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नवगछिया में इसके पहले भी कुख्यात अपराधी राणा यादव द्वारा दिनदहाड़े एक चिकित्सक से उसके क्लीनिक में चढ़कर रंगदारी मांगी गई थी रंगदारी नहीं देने पर उसे सरेआम पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था। हाल में ही उसी राना यादव ने नवगछिया बाजार के व्यवसाई अशोक भगत के घर पर चढ़ कर उससे रंगदारी मांगी और गोली चलकर दहशत फैलाया। नवगछिया पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इसके पहले भी उसने बाजार में अपराध की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। ह नवगछिया में जब लोग नए साल के आगमन का जश्न मना रहे थे उसी समय शराब में धुत्त अपराधियों ने सिगरेट के लिए पैसे नहीं देने पर गेटमैन मुकेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी । अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि अन्य अपराधी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। बाजार से दुकान बंद कर घर जा रहे हैं व्यवसाई मोहम्मद अहसान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

गंगा कोशी के बीच स्थित भगौलिक दृष्टिकोण से अपराधियो के लिए स्वर्ग कहे जानेवाले नवगछिया में बात बात पर गोली मार कर हत्या कर देना आम बात हो गयी है।यहाँ के मासूम दिखनेवाले बाजार के एक पुरोहित के पुत्र श्राप शूटर बनकर सुपाड़ी लेकर हत्या की घटना को अंजाम देने लगे है।कमजोर पुलिसिंग से अपराधियो के हौसले बुलंद है।अपराधियो पर लगाम लगाने के बजाय पुलिस दिनरात शराब और शराब कारोबारी को पकड़ने में दिनरात एक किये रहते है। बढ़ते अपराध से नवगछिया के लोग त्रस्त है और अपरसध पर लगाम लगाने की मांग मुख्य मंत्री से की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet