नवगछिया: नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को सोमवार देर शाम मिली सूचना पर अपराध की साजिश रच रहे चार बदमाशों में से पुलिस ने एक को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीन देसी कट्टा और सात कारतूस भी बरामद किया है। तीन बदमाश भागने में सफल रहे।

Whatsapp group Join

एनएच 106 पर कोसी नदी पुल निर्माण के लिए बने मनी प्लांट के आगे बगीचे में बदमाश अपराध की साजिश रच रहे और शराब पी रहे थे। पुलिस को देख चारों भागने लगे। पुलिस ने हरियो निवासी अनुज कुमार सिंह को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी कट्टा व एक गोली बरामद किया गया। इसके अलावा उसकी निशानदेही पर पुलिस दो देसी कट्टा और 7 गोली बरामाद किया।

एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसपी को सूचना मिलती थी कि बिहपुर एनएच 106 किनारे बगीचा में चल रहे शर्मा ढाबा में चार बदमाश शराब पी रहे हैं तथा उनके पास हथियार गोली है। एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में टास्क फोर्स टीम का गठन किया गया। जिसमें बिहपुर थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह, झंडापुर थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, जयप्रकाश पंडित ने घटनास्थल पर जाकर छापेमारी की। पुलिस जिप को देख चारों बदमाश भागने लगे। इस दौरान जवानों ने अनुज कुमार सिंह को खदेड़कर पकड़ लिया। जो नशे की हालत में था। उसकी तलाशी ली गयी तो उसके कमर से एक देसी कट्टा व गोली बरामद हुआ।

उसके शराब पीने की जांच ब्रेथ एनालाइजर से की गई तो टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी। शराब के विषय में पूछने पर उसने बताया गया कि शर्मा ढाबा के संचालक पप्पू शर्मा पहाड़पुर द्वारा सुभाष शर्मा पहाड़पुर से मंगवायी गयी थी और प्रमोद शर्मा, सुभाष शर्मा, श्रवण शर्मा सभी पहाड़पुर पप्पू शर्मा के ढाबा में बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस को देखकर चारों भागने लगे। इस क्रम में अनुज कुमार सिंह को पुलिस पकड़ने में सफल रही। तीन भागने में सफल रहे। अनुज की निशानदेही पर दो देसी कट्टा, छह गोली एवं 3 बाइक बरामद की गयी। इनके खिलाफ बिहपुर थाना में उत्पाद अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि अनुज कुमार सिंह दियारा इलाके का शातिर अपराधी रहा है। इस पर बिहपुर थाना में हत्या के दो मामले दर्ज है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *