बिहपुर: 45 लाख रुपया फिरौती के लिए बिहपुर के तीनखुट्टी निवासी एएसआई केदार कुंवर के 26 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार की अपहरण के हत्या होने के मामले में पुलिस घटना की जांच हर तथ्यों पर करने में जुटी है। 28 मार्च की रात युवक का अपहरण फिर बुधवार को बभनगामा दियारा स्थित गेंहू के खेत से उसका शव बरामद होने के बाद शुरू हुई जांच में पुलिस के सामने इस घटना को लेकर जो एंगल सामने दिख रही है। उससे स्पष्ट है कि रोहित की हत्या और उसका षड़यंत्र रचने में उसके पहचान वाले व उसके काफी करीबी की भूमिका दिख रही है।
Total Downloads: 160
पुलिस मामले के उद्भेदन को लेकर पुलिस साइबर सेल का सहयोग ले रही है। वहीं नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज भी पूरे मामले पर खुद से भी नजर बनाएं हुए हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पीएसआई बिट्टू कुमार कमल के साथ मृतक के घर पहुंचकर माता-पिता और भाई- बहन समेत ग्रामीणों से पूछताछ किया। चर्चा है कि सोमवार को गांव में श्राद्ध के भोज में रोहित भी खाना परोस रहा था
उसी समय बाइक पर हेलमेट पहना व्यक्ति रोहित को बुलाया और अपने बैठा कर साथ ले गया। इससे स्पष्ट है कि राेहित उस बाइक वाले से पूरी तरह से न सिर्फ जान रहा होगा बल्कि काफी करीबी भी होगा। वहीं सूत्र बताते हैं कि यह हत्या फिरौती के लिए नहीं हुई है। यह पूरी तरह से सुनियोजित है। पुलिस पूरे मामले का जल्द से जल्द उद्भेदन कर लेने का दावा कर रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस इस घटना का खुलासा किसी भी समय कर सकती है। इधर रोहित के घर समेत पूरे तीनखुट्टी टोला में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

