बिहपुर| प्रखंड के सोनवर्षा के गायत्री शक्तिपीठ में 5 दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह त्रिशक्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव गुरूवार को शुरू हो गया। इससे पूर्व अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा सोनवर्षा के संयोजन में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। सोनवर्षा, मिलकी व बिक्रमपुर गांव होते हुए यात्रा पुन: महायज्ञ स्थल पर आकर संपन्न हुई। वहीं इसमें शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलसेवा शिविर भी लगाया गया। यात्रा में पीले वस्त्रों में बड़ी संख्या में नर-नारी व कुंआरी कन्याएं शामिल रही।

वहीं कई श्रद्धालु महायज्ञ के ध्वज के साथ घोड़ा के साथ भी चल रहे थे। इस दौरान मां गायत्री के श्लोक व जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। शांतिकुंज हरिद्वार से इस 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह त्रिशक्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न कराने के लिए कई विद्वान मनिषी और प्रतिनिधियों की प्राणवान टोली भी पधारी हैं। शांतिकुंज हरिद्वार से प्रवचन, यज्ञ तथा विभिन्न संस्कार कराने के लिए राजेंद्र बेदी, सोमलाल मिश्रा, धर्मेंद्र शर्मा, मनोज कोठारी का आगमन हुआ है।

जिनका संध्या छह बजे से आठ बजे तक संगीतमय प्रवचन भी हुआ। ग्रामीण अनुपम राज,प्रवीण कुमार, राजेश कुमार आदि समेत अन्य ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 5 से 6 बजे तक ध्यान, योग व व्यायाम जबकि 8 से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ व संस्कार एवं शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रवचन वं संगीत होगा। इसी तरह शनिवार को सुबह 5 से 6 बजे तक ध्यान, योग व व्यायाम जबकि 8 से दोपहर 12 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ व संस्कार एवं शाम 6 से रात 8 बजे तक प्रवचन व विराट दीप यज्ञ होगा।

वहीं रविवार को सुबह 5 से 6 बजे तक ध्यान, योग व व्यायाम जबकि 8 से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ संस्कार व टोली विदाई होगा। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष रामानंद चौधरी सचिव सुबोध कुवंर कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार समेत मुख्य कार्यकर्ता संतोष कुवंर, अशोक कुवंर, संजीव कुमार, अनुपम राज, सौरभ सावर्ण, भोलू, बजरंगी, राजा,सोनू, शिवम व भानू के साथ संपूर्ण ग्रामीणों का सहयोग कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *