नवगछिया : पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में शुक्रवार को नवगछिया पुलिस केंद्र में एसपी सुशांत कुमार सरोज की उपस्थिति में जनरल परेड का आयोजन किया गया। एसपी ने परेड की सलामी ली। इसके बाद एसपी के नेतृत्व में पुलिस पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च निकाला गया और नवगछिया बाजार में मार्च के दौरान सड़क किनारे लगे ठेले और सब्जी दुकानदारों को सड़क से अपनी दुकान हटाने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़क पर ठेला या दुकान अगर लगाया जाएगा तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सड़क पर बस लगाने पर जुर्माना

एसपी ने एनएच 31 पर सड़क पर बस लगाने वाले वाहनों को पकड़कर चालक को 5500 का जुर्माना किया। इसके अलावा सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों को एसपी ने पकड़ा और नवगछिया पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। वाहनों पर गिट्टी और बालू लदा हुआ था

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *