बिहपुर: प्रखंड के बिहपुर मध्य पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में बुधवार को राज्य में 480 अंक लाकर आठवां स्थान हासिल करने वाली प्रखंड के झंडापुर वार्ड नंबर एक निवासी उमेश साह व राखी देवी की पुत्री श्वेता भारती को सम्मानित किया गया। मौके परमैट्रिक परीक्षा में अव्वल अन्य छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
Total Downloads: 100
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे संजीव कुमार झा, राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार, कवि विनय दर्शन, धनंजय कुमार सुमन, आशीष मिश्रामु. वसीम, किशन कुमार, शैलेश कुमार व सागर कुमार उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक सोनू कुमार ने किया। इस मौके पर 459अंक लाने वाले सौरभ, 455 लाने वाले नीतीश कुमार, 406 लाने वाले नीलकमल, 300 लाने वाली लक्ष्मी कुमारी, 237 लाने वाली नेहा कुमारी, 227 लाने वाली नंदनी कुमारी समेत मुस्कान, काजल व अभिषेक आदि को मेडल, पुस्तक व बुके भेंटकर सम्मानित किया।

