हर नौजवान सपना देखता है कि उसकी दुल्हन चांद का टुकड़ा हो। जाहिर सी बात है आप भी यह सपना देखते होंगे लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर किसी का सपना साकार हो क्योंकि जोड़ियां आसमान में बनती है और धरती पर इनका मिलन होता है।

इसलिए जैसी जोड़ी आपके लिए बनकर आयी है वही आपको मिलेगी। लेकिन कुछ उपाय ऐसे हैं जो आसमानी फरमान को बदल सकते हैं और आपका सुंदर सी दुल्हन पाने का सपना साकार हो सकता है।

प्रतिदिन सूर्य देव को लाल कनेर का फूल और लाल चंदन अर्पित करें इसके बाद मौलसिरी का फूल चढ़ाकर सुन्दर पत्नी पाने की कामना करें। भविष्य पुराण में बताया गया है कि इस विधि से सूर्य देव की पूजा करने से सुंदर कन्या की प्राप्ति होती है।

दुर्गासप्तशती में एक मंत्र का उल्लेख किया गया है। “पत्नी मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणी दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्ववाम।” इस मंत्र का नियमित श्रद्घापूर्वक जप करने से सुंदर पत्नी मिलती है जो अपने सद्गुणों एवं व्यवहार से परिवार का सम्मान बढ़ाती है।

गुरू को ज्योतिषशास्त्र में विवाह का कारक माना गया है। इनकी पूजा से शादी में आने वाली बाधा दूर होती है और सुंदर पत्नी प्राप्त होती है। इसके लिए प्रत्येक गुरूवार को व्रत रखकर बृहस्पति भगवान की पूजा करें और पांच बेसन के लड्डू और चने की दाल का प्रसाद चढाएं। इसे स्वयं ग्रहण नहीं करें लोगों में बांट दें।

सीता, रूक्मिणी और गौरी इनकी पूजा करने से कन्याओं को सुयोग्य वर मिलता है। पुरूष भी इनकी नियमित पूजा करें तो उन्हें सुंदर जीवनसंगिनी मिलती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *