विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी का दावा है कि बोचहां विधानसभा उपचुनाव में VIP बडे अंतर से जीत रही है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में सभी संप्रदाय, जाति और समाज का समर्थन मिल रहा है। बोचहां उपुचनाव के लिए प्रचार अभियान में पहुंचे पूर्व मंत्री सहनी ने कहा कि बोचहां विधानसभा क्षेत्र चुनाव भले ही कहने को उपचुनाव हो, इससे सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला, लेकिन इस चुनाव का परिणाम राज्य की सियासत पर गहरा असर डालने वाला है।

उन्होंने BJP पर भी जमकर अपनी भड़ास निकाली। कहा कि औकात है तो BJP वाले हमसे आमने-सामने आकर खुले मंच पर डिबेट करें। आप जो कर रहे हैं वो गलत है या हम जो कर रहे थे, वह गलत था। ये बिहार की जनता के सामने आना चाहिए। ये लोग तो गणेश जी की मूर्ति को दूध पिलाने वाले लोग हैं। ये समाज को गुमराह कर रहे हैं। हमने तो विभाग में रहते हुए मछुआरे के लिए बहुत कुछ किया। 85 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिया मछली बाजार बनाने के लिए। अब बनाएं वे लोग। उनका काम है। हमने तो एक हजार करोड़ रुपए स्वीकृत करवाया था कि चौर में जो जमीन है। उसका अधिग्रहण करके मछुआरे भाइयों को मछली पालन के लिए दिया जाए, लेकिन इन लोगों ने काम रोकवा दिया। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए झूठ सच बोल रहे हैं।

भाई-भाई को लड़वाया

चिराग पासवान के सम्बंध में पूछने पर कहा कि BJP का शुरू से काम रहा है घर तोड़वाने का। आप देखिए, भाई-भाई को लड़वाकर घर तोड़वाया। फिर पार्टी तोड़वा दी। हमारी पार्टी के तीन विधायकों को खरीद लिया। ये सब बिहार की जनता देख रही है। निषाद समाज देख रहा है। सब समय आने पर बता दिया जाएगा। पहले ये लोग हमें केवट का वंशज कहते थे। कहते थे कि यही अब नाव पार लगाएगा। अब हम रावण हो गए।

कम दिन में बेहतर कार्य किया

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में बहुत कम समय तक रहने का मौका मिला, लेकिन जितने दिन रहा, उतने दिन बिहार के लोगों के हित की काम किया। आज मंत्री पद से हटने के बाद कोई कुछ भी बोल सकता है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आज जो लोग उनके कार्यों को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वे उस समय भी सरकार में थे, उस समय क्यों नहीं सवाल उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐस लोग भ्रम पैदा कर ही सत्ता में बने रहना चाहते हैं। ऐसे लोग सरकार में बडे ओहदे पर हैं, ये उस समय भी सवाल उठा सकते थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *