नवगछिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खरीक बाजार में प्रखंड स्तरीय भव्य झांकी व जुलूस यात्रा निकाली गयी। जिसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। युवाओं के गले में जय श्रीराम लिखा गमछा और अंग पर भगवा वस्त्र ने जुलूस काफी आकर्षक बना दिया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा। यह झांकी व जुलुस यात्रा आजाद व्यायामशाला और श्रमजीवी व्यायाम शाला द्वारा खरीक बाजार स्थित छोटी काली मंदिर से निकाला। जहां से चलकर रामगढ़ स्थित बड़ी काली मंदिर पहुंचा।

वहां से पुनः चलकर खरीक बाजार होते हुए बाजार स्थित कार्तिक मंदिर पहुंचा। जो थाना रोड होते हुए चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण देर रात पहुंचने के बाद समापन होगा। इस दौरान जुलूस में शामिल लाठी-डंडे, भाला, फरसा आदि शस्त्रों से लैस युवाओं ने करतब दिखाए। वहीं बाहर से आए कलाकारों द्वारा राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान आदि की निकाली गई झांकी आकर्षक का केंद्र रही। इसके साथ बड़ी संख्या में इलाके के लोग कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।

वहीं झांकी और शोभायात्रा का सफल संचालन के लिए आयोजन कमेटी के शंभु झा, जयंय चौधरी, सौरभ जैन, मोनू लाठ, राकेश पंडित, रूपेश चौधरी, सुभाष चौधरी आदि समेत प्रखंड प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ्र दल्लु यादव, पूर्व मुखिया संजय चौधरी, मुखिया पति विजय साह, उप सरपंच शंभु साह, डॉ अमर झा, सौरभ कुमार आदि का सराहनीय भूमिका रहे। इधर, विधि-व्यवस्था बनाएं रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार, सीओ निशांत कुमार, खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, दारोगा सूबेदार पासवान, पीएसआई अविनाश कुमार, राहुल समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *