बिहपुर। औलियाबाद में मां वैष्णवी चैती दुर्गा मातारानी की प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से स्थानीय पोखर में कर दिया गया। प्रतिमा विसर्जन में शामिल महिला, पुरुष, बच्चे, बूढ़े सभी की आंखें नम थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 100
पूरा इलाका मातारानी के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर के प्रधान पुजारी विक्की झा ने मां का खोइछा भरा। विसर्जन के दौरान कमेटी के अध्यक्ष अरुण राय, राजन महंत, व्यास मिश्र व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार आदि सक्रिय दिख रहे थे ।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
