ढोलबज्जा: शनिवार की दोपहर ढोलबज्जा मोबाइल टावर के समीप, जमीन पर चढ़ाई कर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हो गई. मारपीट ढोलबज्जा निवासी अजय चौरसिया व पूर्णियां जिले के रूपौली प्रखंड अंतर्गत विजय लालगंज निवासी कमलजीत यादव के बीच होने की बात बताई जा रही है.

जिसमें अजय चौरसिया व उसके पुत्र अमरजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. अजय चौरसिया के पुत्र ज्ञानदीप ने बताया कि- जमीन मेरे पिता जी की है. जिस पर चार पुस्तों से हम लोगों का कब्जा भी है. कुल 16 एकड़ जमीन में से कुछ जमीन की खतियान मेरे दयाद राजकपूर चौरसिया व साहु परबत्ता के एक व्यक्ति ने गलत तरीके से कहीं से अपने नाम बनवा लिया है.

उस दोनों के बीच का मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है. इसी बीच परबत्ता वाले दोनों ने विजय लालगंज के कमलदीप समेत कई लोगों के पास उक्त जमीन बेच दिया. मेरा भी मामला जब हाईकोर्ट पहुंचा था तो 2008 ई. में हीं कुल 16 एकड़ में से 6 एकड़, साढ़े छियासठ डिसमिल जमीन की जजमेंट मेरे नाम से हुई है. उसी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने की नीयत से ढोलबज्जा के पन्नालाल जायसवाल के बेटे मुन्ना जायसवाल ने विजय लालगंज के कमलजीत समेत करीब 25-30 लोगों को पहले से बुला कर रखा था.

जब सभी लोगों ने जमीन पर चढ़ाई कर दिया तो उसे अजय चौरसिया ने अपने पुत्र अमरजीत व ज्ञानदीप के साथ रोकने गए. जहां हमलावरों के साथ कमलजीत यादव ने लाठी डंडे व खंती से प्रहार कर दिया. जहां अजय चौरसिया के माथे पर खंती की रॉड लगने से फट गया. वहीं पुत्र अमरजीत के दाएं हाथ टूट गई है और दोनों पैर के घुटने पर भी गंभीर चोट लगी है. स्थानीय लोगों ने दोनों पिता पुत्र को इलाज के लिए एपीएचसी ढोलबज्जा ले गए. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मायागंज रेफर कर दिया है. समाचार संप्रेषण तक अजय चौरसिया की स्थिति काफी नाजूक बताई जा रही थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *