ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियां कदवा निवासी कमलेश्वरी मिस्त्री के पुत्र आशीष कुमार (22) व खैरपुर कदवा निवासी की पुत्री ने घर से भाग कर शादी कर ली है. शादी बीते 21 मार्च को तेतरी के दुर्गा मंदिर में की है. जिसके बाद दोनों प्रेमी जोड़े ने 26 मार्च को व्यवहार न्यायालय नवगछिया के नोटरी पब्लिक में अपना-अपना शपथ पत्र भी दी है.
Total Downloads: 456
उधर लड़की के परिवार वालों ने 7 अप्रैल को कदवा थाने में आवेदन देकर लड़की की अपहरण का मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस लगातार लड़की की तलाश कर रहे थे. वहीं कदवा पुलिस को सूचना मिली की दोनों प्रेमी जोड़े सोमवार की सुबह पटना से आने वाली एक ट्रेन से नवगछिया स्टेशन आ रहे हैं. जहां मौके पर पहुंचे कदवा पुलिस ने दोनों को पकड़ थाना ले आए.
मंगलवार को कदवा पुलिस ने दोनों लडका-लड़की को व्यवहार न्यायालय नवगछिया में पेशी कर, 164 का बयान दर्ज कराया. उसके बाद युवती को अपने प्रेमी युवक के साथ छोड़ दिया. लड़का के पिता ने बताया कि- मेरे बेटे आशीष को लड़की के भाई ने बराबर अपनी बहन को बाइक पर बैठा कर कहीं से कहीं परीक्षा देने तो, स्कूल में अन्य कामकाज को लेकर भेजा करते थे.

अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए करीब एक महीना पहले लड़की के भाई को बुला कर आशीष के साथ कहीं भी भेजने से मना कर दिया था. लेकिन, लड़की के भाई ने नहीं माने. आशीष के साथ अन्नू को कहीं से कहीं भेजे जाने के कारण दोनों के बीच प्रेम हो गया. जिसका यह खामियाजा दोनों परिवार वालों को आज भुगतना पड़ रहा है
