नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने कोसी पार कदवा एवं ढोलबज्जा थाना के थाना अध्यक्ष सहित कई थाना के जेएस आई एवं एसआई का स्थानांतरण किया है। बताया जाता है कि कदवा सहायक थाना के थाना अध्यक्ष चंदन दुबे को एलटीएफ बिहपुर में स्थानांतरित कर दिया गया है।

वहीं एएलटीएफ के जयप्रकाश पंडित को नवगछिया एलटीएफ में स्थानांतरित कर दिया गया है। नवगछिया एएलटीएफ प्रभारी मुकेश कुमार सिंह को कदवा सहायक थाना के थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दरोगा प्रभात कुमार को ढोवबजजा थाना का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। ढोलबज्जा थाना के थाना अध्यक्ष लक्ष्मण राम को खरीक थाना का जेएसआई बनाया गया है।

एएसआई अजय कुमार को कदवा सहायक थाना से नदी थाना एसआई अरविंद कुमार को कदवा से इस्माइलपुर थाना, एएसआई राम विनोद सिंह को इस्माइलपुर से कदवा सहायक थाना, पअनी मनोज कुमार यादव को खरीक थाना से आदर्श थाना नवगछिया स्थानांतरित किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *