बिहपुर : बिहपुर के डाकबंगला परिसर में बुधवार को मंडल अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को आरा के जगदीशपुर में अमृत महोत्सव के दौरान बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह को सफल बनाने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बिहपुर के विधायक ई शैलेंद्र भी मौजूद थे। विधायक ने बताया कि 23 अप्रैल को जगदीशपुर में आयोजित विजयोत्सव समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप, खरीक प्रखंड अध्यक्ष आलोक शर्मा, नरायणपुर प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव आदि उपस्थित थे।

जेपीएल में जितेंद्र ड्रेसेज ने मां हार्डवेयर बूस्टर क़ो 21रनों से हराया,मैंन ऑफ द मैच बने राइडर राजा

बिहपुर : बुधवार क़ो झंडापुर के नकछेदी कुंवर उच्च विद्यालय के मैदान पर जितेंद्र ड्रेसेज और मां हार्डवेयर बूस्टर के बीच तीसरा और अंतिम लीग मैच खेला गया।वही टॉस जितेंद्र ड्रेसेज ऩे जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 12 ओवर में 6 विकेट पर 205 रनों क़ा विशाल स्कोर खड़ा किया।जिसमें राइडर राजा ऩे 36 बॉल पर 121 रन बनाये । जिसमें 14छक्का और 9 चौका शामिल था। जवाब में मां हार्डवेयर बूस्टर क़ी टीम 184 रन ही बना सकी और 21रनों से मैच हार गई।इस मैच के मैंन ऑफ द मैच बने राइडर राजा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *