नवगछिया में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। खरीक थाना क्षेत्र के लगदाहा मोड़ और रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दिनदहाड़े सेना के रिटायर्ड अधिकारी शशिधर शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। शशिधर कोर्ट में एक केस में गवाही देने के बाद बेटे संजय शर्मा के साथ टेम्पो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने टेम्पो से जबरन उतारकर गोली मार दी।

गोली चेहरा, कलाई, कमर व जांघ में लगी। घटनास्थल पर ही शशिधर शर्मा की मौत हो गई। सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है। फिलहाल घटना का कारण नहीं पता चल सका है।

परिजनों ने बताया कि शशिधर शर्मा 2001 में सेना के कमीशंड अधिकारी से रिटायर्ड हुए थे। मृतक भवानीपुर ओपी के चकरामी का रहने वाले थे। पुलिस मारे गए रिटायर्ड फौजी के बेटे, टेम्पो चालक सहित अन्य से पूछताछ कर रही है। मृतक को चार बेटे हैं। इसमें से एक बेटा कुमार शर्मा सेना में अधिकारी है।

अवैध संबंध के केस में गवाही देने गए थे

मृतक के पुत्र और सेना में अधिकारी श्रीकुमार शर्मा ने बताया कि 2018 में मेरे पिता ने परिवार की एक महिला को पड़ोसी चन्दन कुमार के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। चन्दन रिश्ते में भतीजा भी लगता है। इस संबंध में पिता जी ने भवानीपुर सहायक थाना में दोनों पर केस किया था, जिसमें परिवार की महिला ने थाना में गवाही भी दी थी कि मेरा चन्दन से अवैध संबंध है। महिला केस उठाना भी चाह रही थी, लेकिन पिताजी इसके लिए तैयार नहीं थे। उनको जान का खतरा था। महिला और चंदन ने केश में जमानत ली थी। उसी केस में न्यायालय में गवाही देने पिताजी संजय शर्मा के साथ नवगछिया गए थे। उसने कहा कि किसने घटना को अंजाम दिया, हम नहीं कह सकते हैं। हत्या होते छोटे भाई संजय ने देखा है। वही बता सकता है।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि मृतक अपने पुत्र के साथ न्यायालय से गवाही देकर लौट रहा था। पहले से घात लगाए अपराधियों ने ऑटो रुकवाकर मृतक के पुत्र को उतारकर फिर शशिधर शर्मा को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र से हुई पूछताछ से लगता है कि उनके परिवार की महिला को लेकर जो मामला चल रहा है, वही प्रथम दृष्टया हत्या का कारण है। बताया गया कि जब बेटे को यह बात पता लगा था, उसकी भी गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई थी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। शव का पोस्टमार्टम अनुमण्डल अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

महिला और बच्चे का भरण-पोषण करता था मृतक

मृतक को तीन पुत्र श्री कुमार शर्मा, संजय शर्मा, अजय शर्मा, शिवकुमार शर्मा और एक पुत्री मनीषा देवी है। बड़े बेटे ने बताया कि संजय बढ़ई का काम करता है। वह बहुत सीधा है। उसको चार लड़का और एक लड़की है। उसके परिवार का भरण-पोषण पिताजी ही करते थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *