बिहपुर: प्रखंड के हरिओ निवासी महिला सिंपल देवी की साड़ी का फंदा लगाकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति व सास को दबोच लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया नामजद आरोपी पति शशिनाथ गुप्ता एवं सास शनिचरी देवी हैं। जिसे बुधवार क़ो पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Total Downloads: 170
ज्ञात हो कि महिला की साड़ी का फंदा लगाकर हत्या कर देने के मामले में भाई विशाल कुमार ने हत्या का केस दर्ज कराया है। इसमें उसने पति शशिनाथ गुप्ता, ससुर रामदेव प्रसाद साह, सास शनिचरी देवी, अमरनाथ गुप्ता, कोमल देवी, डेजी देवी को नामजद आरोपी बनाया है। आरोप में बताया कि 12 अप्रैल को पता चला कि मेरी बहन सिंपल देवी के साथ ससुराल वाले मारपीट कर रहे हैं।
हमलोगों को घर गये तो मना कर दिये । हमलोग अपने मामा रवींद्र प्रसाद साह के यहां रुके।तभी पता चला क़ी उपरोक्त नामजदों ने मिलकर साजिश के तहत मेरी वहन के गले में साडी क़ा फंदा लगाकर गला घोंट कर मार दिया और बरामदा में सुला दिया। जब हमलोग घर पहुंचे तो सब लोग घर छोड़कर फरार हो गये थे। ये लोग पहले से भी मेरी वहन के साथ मारपीट करते थे।आज मौका देखकर हत्या ही कर दिया ।

