नवगछिया, भागलपुर डीआईजी सुजीत कुमार ने बुधवार को पुलिस जिला नवगछिया के इस्माईलपुर थाने का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने थाने के सभी अभिलेखों का अवलोकन किया। मौके पर एसडीपीओ दिलीप कुमार एवं सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह मौजूद थे। डीआईजी ने निरीक्षण के दौरान बैरक एवं आवास परिसर को देखा।

इस्माईलपुर थाने में सुविधाओं को लेकर उन्होंने थाना मैनेजर एवं थाना अध्यक्ष को आवश्यक निर्देश भी दिए। परिसर में गंदगी देखकर उन्होंने प्रभारी थानाध्यक्ष को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि इस्माईलपुर में आपराधिक घटना न हो। इसका ध्यान रखें। जमीन विवाद संबंधी मामलों को जनता दरबार में निष्पादन थाना स्तर पर करने का निर्देश डीआईजी ने दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस पिकेट के साथ-साथ दियारा में सघन पुलिस की गश्ती करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर थाना में नए भवन का प्रस्ताव भेजने की जानकारी दी। उन्होंने थाना स्तर के पुलिस पदाधिकारियों एवं सिरिस्ता के साथ साथ ओडी अफसर से कई तरह की जानकारी ली। थाना आने वाले पीड़ितों के साथ कुशल व्यवहार करने का निर्देश भी दिया।. इस मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीकांत राम, मैनेजर अनिल कुमार यादव ,अजय कुमार यादव सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *