शनिवार को पूर्णिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वासियों को बड़ी सौगात दी है। पूर्णिया में राज्य के पहले इथेनॉल प्लांट की स्थापना की गई है। जिले के परोड़ा में 105 करोड़ की लागत से तैयार एथेनॉल प्लांट का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। सीएम के साथ राज्य के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी उद्घाटन समारोह में शामिल थे।

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में इथेनॉल का यह पहला प्लांट है। इसके बाद जगहों पर भी जल्द ही इथेनॉल प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट से प्रति दिन 65 हजार लीट इथेनॉल का उत्पादन किया जाएगी। प्लांट का 7 लाख किसानों को फायदा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में तेजी से उद्योग का विस्तार हो रहा है। सीएम ने 15 एकड़ में फैले प्लांट का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे रुकने के बाद वह पटना के लिए रवाना हो गए। इस दौरान खाद्य मंत्री लेसी सिंह सांसद संतोष कुशवाहा विधायक विजय खेमका समेत कई अन्य मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *