नवगछिया – नवगछिया की लोकप्रिय नर्स शांति कुमारी अवकाश प्राप्त कर चुकी हैं. वे लंबे समय तक नवगछिया के जमुनिया पंचायत के स्वास्थ्य उप केंद्र पर सेवारत थी. उनके अवकाश ग्रहण करने पर नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर वरुण कुमार के संयोजकत्व में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जानकारी मिली है कि शांति कुमारी वर्ष 1985 में स्वास्थ्य सेवा में आई, उन्होंने गोपालपुर, पचगछिया उपकेंद्रों पर भी सराहनीय कार्य किया, वे इनदिनों जमुनियां उपकेंद्र में कार्यरत थी. उनका पैतृक आवास खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के वैसा गांव में है.
Total Downloads: 100
विदाई समारोह में नवगछिया पीएचसी द्वारा उन्हें अंगवस्त्रम, बुके, फूल माला दे कर सम्मानित किया गया. उनके विदाई समारोह में उनके साथ काम करने वाली सहकर्मियों ने कहां की शांति कुमारी ने नौकरी को सेवा भाव से किया, यही कारण है वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
इस अवसर पर नवगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरुण कुमार ने कहा कि कोरोना की महामारी के दौरान भी शांति कुमारी ने अपनी उम्र की परवाह ना करते हुए अविस्मरणीय काम किया. नए स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों के लिए शांति कुमारी एक प्रेरणा स्रोत हैं. उम्मीद है वह आगे अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देंगे और समय-समय पर सबों का मार्गदर्शन करती रहेंगी. इस अवसर पर कई सहकर्मियों ने शांति देवी से जुड़ी अपने खट्टी मीठी यादों को समारोह में रखा.

कई बार सबों की आंखें नम हो गई तो ऐसा भी क्षण आया जब लोग खिलखिला कर हंसे पड़े. समारोह में नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरुण कुमार, डॉक्टर बी दास, डॉक्टर देवव्रत कुमार, उषा कुमारी, ब्लादीना बास्के, भूपेंद्र सिंह, विमला कुमारी, चंचल कुमार, ठाकुर जी, मिलन कुमार, सुभाष कुमार सुमन, नवनीत नीरज, सुमित कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
