नवगछिया। नवगछिया बाजार स्थित घाट ठाकुरवाड़ी के प्रांगण में महारूद्र यज्ञ समिति नवगछिया की बैठक में 13 से 25 जुलाई तक बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में शिवमहापुराण की कथा एवं कोरोना महामारी में गत आत्माओं की शांति हेतु महागरूड़ पुराण की संगीतमय कथा और दशम अभिषेकात्मक रूद्र यज्ञ आयोजित करने पर सहमति बनी।
Total Downloads: 100
इस दौरान महंत सिया वल्लभ शरण को यज्ञ संरक्षक, त्रिपुरारी कुमार भारती को अध्यक्ष, पंकज चौधरी को उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार भगत को सचिव, संतोष कुमार यादुका को सहसचिव, चंदन सिंह को कोषाध्यक्ष, किसन भगत सहकोषाध्यक्ष, अनिल भगत को पंडाल एवं मंचीय व्यवस्था, शंकर प्रसाद जायसवाल को भोजन प्रमुख, नीरज साह, जुगनू भगत एवं दीपक साह मंच एवं प्रचार प्रभारी सहित अन्य को भी पदभार दिया गया।
