नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन पर दो दिन में दो लोगों की मौत हो जाने से खलबली मच गयी है। मौत का कारण दोनों का अलग-अलग बताया गया है। लेकिन मरने के बाद स्टेशन प्रशासन गंभीर है। सोमवार को गोपाल प्रसाद गुप्ता नामक व्यक्ति जो दो नंबर प्लेटफार्म के तरफ से एक नंबर की ओर आ रहा था अचानक वह चक्कर खाकर पटरी के समीप गिर जाने के कारण अचेत हो गया जब उसे उठाया तो तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इससे पूर्व रविवार को खगड़िया जिले के गोगरी थाना अंतर्गत नया टोला गोगरी निवासी मोहम्मद शमीम अपने पत्नी के साथ मधेपुरा बिहारीगंज से नवगछिया ट्रेन पकड़ने आया था, अचानक उसकी तबीयत खराब हो गया और गिरने से उसकी एक नंबर प्लेटफार्म पर मौत हो गयी। घटना की सूचना पर नवगछिया जीआरपी एवं आरपीएफ मौके पर पहुंचे एवं परिजनों से पूरी जानकारी ली।

जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि गोपाल प्रसाद गुप्ता की मृत्यु के बाद उसके पुत्र को सूचना दिया गया है। उसने बताया कि पिता को डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर बीमारी की बीमारी थी, जिसके कारण उनकी मौत हुई। वहीं मोहम्मद शमी की पत्नी सीमा खातून ने बताया कि उनके शौहर दिमागी मरीज थे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *