नारायणपुर : प्रखंड के बलहा निवासी दिवाकर कुमार यादव व दिनकर कुमार दिव्य पर अतिक्रमण मुक्त जमीन को कब्जा करने का आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में सीओ अजय सरकार ने प्राथमिकी दर्ज करायी। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सीओ ने बताया कि आवेदक दिनकर कुमार दिव्य के आवेदन पर बलहा गांव राजाराम यादव से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। फिर आवेदक दोनों भाई ने मिलकर मुक्त जमीन को कब्जा कर ईट सोलिंग कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *