बिहपुर : कांति नरेश कन्या मवि चकप्यारे झंडापुर में बुधवार को बच्चों में लोकतांत्रिक भावना की समझ एवं नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु बाल संसद एवं मीना मंच का गठन किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा के मॉनिटर का भी चयन किया गया। बच्चों में विद्यालय की सरकार के चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा गया। सर्वप्रथम सभी कक्षाओं के छोटे समूह से नेतृत्वकारी बच्चों का चुनाव आम सहमति के आधार पर किया गया।

प्रधानमंत्री पद के लिए हुए मतदान में दो मतों से राखी कुमारी ने जीत हासिल की। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक की देखरेख में गठित बाल संसद के सुगमकर्ता शिक्षक मो. फैजी इमाम को बनाया गया। वहीं राखी कुमारी प्रधानमंत्री, मुस्कान कुमारी उप प्रधानमंत्री, माधव कुमार शिक्षा मंत्री, श्रुति कुमारी उप शिक्षा मंत्री सह मीना मंत्री, सना खातून स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, छोटी कुमारी उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, स्तुति आर्या जल एवं कृषि मंत्री, सालेहीन जहां उप जल एवं कृषि मंत्री, आशिर आलम पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, तौसीफ उर रहमान उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, आमना खातून सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री, सुमित कुमार उप सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री, तनवीर मंसूरी आपदा सुरक्षा मंत्री, रुचि कुमारी उप आपदा सुरक्षा मंत्री बने।

सभी मंत्रियों को प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका नीलम कुमारी, अंजु कुमारी,कुमारी निशा भारती, प्रियंका एवं अमित कुमार मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *