भागलपुर जमालपुर रेलखंड के सुल्तानगंज स्टेशन के कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक किनारे पोल संख्या 7 व 8 के समीप बिनोवा नगर गांव के पास एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर सुल्तानगंज थाना पुलिस और आरपीएफ पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह में ट्रेन से गिर कर महिला की मौत हुई है जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सुल्तानगंज थाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर सुल्तानगंज थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव की शिनाख्त में जुट गई।

वहीं सुल्तानगंज पुलिस ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पहुंचे और करीब 55 साल की वृद्ध अज्ञात महिला शव मिला जिसकी पहचान अभी नहीं हो सका है। ऐसा प्रतीत होता है कि महिला ट्रेन में सफर करने के दौरान गिर गई होगी जिससे मौत हुई। मृतक वृद्ध महिला के पास से कोई समान नहीं मिला और न ही रेलवे टिकट न कोई पहचान पत्र जिससे पहचान करने में काफी समस्या हो रही है। हालांकि, पुलिस आसपास के थानों में मृतका महिला की तस्वीर भेज कर शिनाख्त में जुट गई और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *