भागलपुर में सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। जी हां कुंच ऐसा ही भागलपुर से पूर्वी बिहार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्ग के विक्रमशिला सेतु पुल के पाया नम्बर 91 ओर 92 के बीच पुल पर हादसा हुआ है। इसमें दो ट्रक आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। इसमे एक हाइवा ट्रक के चालक गंभीर रूप से जख्मी हुए है और दूसरी ट्रक का चालक आंशिक रूप से जख्मी हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विक्रमशिला सेतु पुल के टीओपी थाना की पुलिस पहुंचकर जख्मी चालक को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वही अंशिक रूप से जख्मी जमुई के ट्रक ड्राइवर लालू ने बताया कि वे नवगछिया की तरफ से भागलपुर आ रहा था और भागलपुर से नवगछिया तरफ जा रही हाइवा बहुत तेज गति से ओनियंत्रित होकर चल रही थी और बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन जबरदस्त टक्कर हो गया।

वहीं जमुई के ड्राइवर लालू ने बताया कि हाइवा का ड्राइवर को नींद आ गया था तभी ये हादसा हुआ है। जख्मी ड्राइवर का हाँथ ओर सर में गम्भीर चोट है जिससे वे बेहोंश हो गया था जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया और जख्मी चालक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घटना के बाद सेतु पर जाम की समस्या उतपन्न हो गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे विक्रमशिला सेतु पुल के टीओपी थाना पुलिस ने जाम से निजात दिलाया ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *